असम में 14 लोग गिरफ्तार, तालिबान के समर्थन में लिखा था फेसबुक पोस्ट  

गुवाहाटी ।असम पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। फेसबुक  पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के आरोप है।  असम पुलिस के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने तालिबान गतिविधियों के संबंध में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों को दरांग, कामरूप (आर), कछार, बारपेटा, धुबरी, हैलाकांडी, दक्षिण सालमारा, होजई, गोलपारा और करीमगंज जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मौलाना फजुल करीम (49), अबू बकर सिद्दीकी उर्फ ​​अफगा खान अविलेख (55), सैदुल हक (29), जावेद मजूमदार, मोजिदुल इस्लाम (25), फारुक हुसैन खान (32), सैयद अहमद (27), अरमान हुसैन (25), नदीम अख्तर (23), खांडकर नूर अलोम, मौलाना यासीन खान (26) मौलाना बसीरुद्दीन लस्कर (65), मुजीब उद्दीन और मुर्तुजा हुसैन खान के रूप में हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.