मुसलधार बारिश से राजधानी दिल्ली में जल जमाव

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली मूसलधार बारिश से विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण आईटीओ मिंटो ब्रिज सहित कई जगह यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि से हो रही बारिश के कारण सड़कों और सभी निचले  इलाकों मैं जल जमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आईटीओ आजाद मार्केट अंडरपास मिंटो ब्रिज मूलचंद अंडरपास प्रधानपुर अंडरपास सहित कई इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात बाधित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर फरीदाबाद गाजियाबाद इंदिरापुरम और आसपास के क्षेत्रों के कई स्थानों पर मध्यम और मूसलाधार बारिश जारी रहने के आसार हैं ।मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहने रहने तथा तेज हवाओं के साथ विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.