After Header-1

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू। पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकियों की मारे जाने की सूचना है। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि  सुरक्षबलों ने जैश के 3 आंतकियों को ढेर किया है। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.