After Header-1

उत्तराखंड : केन्द्र से मिली मंजूरी, नेपाली मूल के लोगों को लगेगा वैक्सीन

देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य सरकार को नेपाली मूल के लोगों को कोरोना टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। अब बिना पहचान पत्र के नेपाली लोगों को कोरोना टीका लगेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक की ओर से इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केएस मर्तोलिया की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि केन्द्र सरकार की ओर इस संबंध में मंजूरी मिल गयी है।

प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि बिना पहचान पत्र के भी नेपाली मूल के लोग वैक्सीन लगा सकेंगे। पत्र में कहा गया है कि केन्द्र सरकार की ओर से कल भेजी गयी मेल में कहा गया है कि नेपाली मूल के लोगों को वैक्सीन केन्द्र सरकार की ओर से छह मई को जारी पत्र और जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार लगायी जा सकेगी।

जिसमें प्रदेश में उन लोगों को वैक्सीन लगाये जाने का उल्लेख है जिनके पास कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिये पहचान पत्र  उपलब्ध नहीं हैं। इससे साफ है कि अब नेपाली लोग बिना आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के वैक्सीन लगा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए विगत 19 मई को राज्य सरकार से जवाब मांगा था।

इसके बाद उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 16 अप्रैल को केन्द्र सरकार को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया था। उसी के क्रम में केन्द्र की ओर से अनुमति दी गयी है। चंपावत के सीएमओ डॉ. आरपी. खंडूरी ने इसकी पुष्टि करते हुए केन्द्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से जंग में सभी का टीकाकरण आवश्यक है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.