सोनू सूद लगायेंगे आंध्र प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने साल 2020 से ही देश के नागरिकों की मदद करने का जिम्मा उठा लिया है ।सोनू सूद ने इस साल भी  जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर्स मुहैया करा रहे हैं। लोगों की सहायता के लिये आंध्र प्रदेश में दो ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं।इसके लिए उन्होंने म्युनिशिपल कमिश्नर, कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से जरूरी इजाजत ले ली हैं। महामारी के इस दौर में  गांवों में रहने वाले हजारों लोगों की मदद की जाएगी।सोनू सूद ने कहा,  हेल्थ केयर वक्त की मांग है, खासकर ग्रामीण इलाकों में।मुझे लगता है कि ये प्लांट्स जरूरतमंद लोगों को बहादुरी के साथ कोविड-19 से लड़ने में मदद करेंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.