After Header-1

सेना ने तैयार किया जोशीमठ में 50 बेड का कोविड अस्पताल

देहरादून। भारतीय सेना की मदद से उत्तराखंड के जोशीमठ में 50 ऑक्सजीन बेड वाले कोरोना अस्पताल की शुरूवात की गयी। अब मरीजों को इलाज के लिए ऑक्सीजनवाला बेड मिल सकेंगे। सरकार कोशिशें कर रहे हैं की संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई कमी ना आये।

पहाड़ों पर  कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए भारतीय सेना ने  कोविड अस्पताल की सौगात दी है। जोशीमठ में भारतीय सेना की ओर से सेना परिसर में ही कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है।

तेजी से बड़ रहे संक्रमण के बीच उत्तराखंड में पिछले चौबीस घंटों में 7127 नए मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं 122 मरीजों की मौत हो गई।  राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं लगातार होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। पौड़ी

गढ़वाल में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।सेना के डिप्टी कमांडर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना टेस्ट करने के बाद यदि मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहना है। यदि इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उस स्थिति में वे सेना के कोविड अस्पताल में भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.