COVID-19 : संक्रमण दर में आई कमी, रिकवरी रेट भी सुधरा

नयी दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। इस संकट के बीच सरकार ने कहा है कि पिछले 3 दिनों में देश में COVID-19 के दैनिक मामलों और संक्रमण दर में कमी आई है। सरकार का यह दावा ऐसे समय में आया है जब लोग कोरोना वायरस से डरे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 83.26% मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5 से 15% पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 4 राज्यों में है।दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश उन 10 राज्यों में से हैं, जहां 24 घंटे के दौरान देश के कुल 3,62,727 नए कोविड मामलों का 72.42 प्रतिशत हैं। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान इस 10 राज्यों की लिस्ट में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 46,781 दर्ज किए गए। इसके बाद केरल में 43,529 और कर्नाटक में 39,998 नए मामले सामने आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.