असम में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मैत

गुवाहाटी। असम के नौगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 18 जंगली हाथियों की मौत हो गयी। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी।बुधवार की रात पहाड़ी के ऊपर बिजली गिरी जिसके कारण इस हादसे में  18 जंगली हाथियों की जान चली गयी ।

बृहस्पतिवार दोपहर को वन विभाग की टीम वहां पहुंच गयी। दो झुंड में हाथियों के शव मिले। इनमें से 14 हाथियों के शव पहाड़ी के ऊपर मिले जबकि चार शव पहाड़ी के निचले भाग में मिले।

चार हाथी आंशिक रूप से झुलसे हुए थे और तीन हाथी तलहटी में मृत पाए गए थे।घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर टीम रवाना हो गयी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी । स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को हाथियों की मौत की खबर इसकी सूचना दी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.