After Header-1

CM योगी ने की कोरोना प्रबंधन की समीक्षा, 16 नये आक्सीजन प्लांट की स्वीकृत

लखनऊ : अलीगढ़ मंडल में कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये CM योगी ने कहा कि यहां आक्सीजन कंसन्ट्रेटर के निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ हो रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है। अलीगढ़ मण्डल में 16 नये आक्सीजन प्लाण्ट स्वीकृत किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर हर छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेना होगा। समय से मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ नियमित तौर पर संवाद बनाकर उनका हालचाल लेने से मरीजों की हौसला अफजाई होती है।

उन्होने कहा कि  जिलों में टेंसि्ंट की संख्या बढ़ायी जाए। सभी जिलों में वेंटिलेटर बेड एवं आक्सीजन बेड की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड बेड की संख्या में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी वेंटिलेटर और आक्सीजन कंसन्ट्रेटर क्रियाशील रहें। गांवों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगरानी समितियां एवं आरआरटी के माध्यम से विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.