उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, भाजपा विधायक का निधन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 हजार 76 नये मामले सामने आये है वहीं पहले से इलाज करा रहे 33 हजार 117 मरीज स्वस्थ हुये है। उत्तर प्रदेश में अब तक कई माननीयों की जान ले चुका है । आज  रायबरेली के सलोन से भाजपा के विधायक दल बहादुर कोरी  का कोरोना से निधन हो गया।  इस तरह कोरोना की दूसरी लहर में अभी तक भाजपा के 4 विधायकों की जान जा चुकी है।

सीएम ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया

दल बहादुर कोरी पहली बार 1996 में सलोन विधानसभा से विधायक बने और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री बने।2004 में दल बहादुर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन 2014 में उनका फिर कांग्रेस से मोहभंग हुआ और उन्होंने बीजेपी में वापसी की। इसके बाद 2017 में बीजेपी के टिकट से फिर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की।

सीएम योगी ने भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.