After Header-1

बिहार में कोरोना का कहर, सेना ने संभाली कमान

पटना :  बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पटना में अब कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। ऐसे में भारतीय सेना ने मदद के लिए हाथ आगे बढाए हैं।  सेना ने नॉर्थ-ईस्ट से 2 फील्ड अस्पतालोंको बिहार की राजधानी पटना में शिफ्ट किया है।

इसके जरिए ईएसआई पटना में 100 आईसीयू बेड और कुल 500 बेड वाला मेकशिफ्ट अस्पताल बनाया जा रहा है।  इन अस्पतालों में सेना के चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग और सहायक कर्मचारी भी मोर्चा संभालेंगे। गौरतलब है कि पहले इस अस्पताल में सिर्फ 100 बेड था।

कोरोनाकाल में सेना के मोर्चा संभालने के बाद अब इस हॉस्पिटल में 500 बेड होंगे, जिसमें 100 बेड का आईसीयू होगा।सेना के कमान संभालने के बाद अब ESIC अस्पताल में तेजी से काम शुरू हो गया है।

इस अस्पताल कोविड से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।  यहां आईसीयू, वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग उपकरण के साथ सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्प्ताल में सेना द्वारा एम्बुलेंस के साथ कई उपकरण भी लाए गए हैं।

सेना के  अधिकारियों ने अस्पताल के प्रबंधन के साथ बैठक कर इलाज की सुविधाओं और बारीकियों पर विशेष चर्चा की।सेना ने एक महानिदेशक रैंक के अधिकारी के तहत एक विशेष कोविड प्रबंधन सेल स्थापित किया है जो सीधे सेना के वाइस चीफ को रिपोर्ट करेगा।

सेना ने कहा कि अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की ताकत को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षित इन्फैन्ट्री बैटलफील्ड नर्सिंग असिस्टेंट को अगले दो दिनों में हवाई मार्ग से यहां लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.