After Header-1

CM ने की नन्दप्रयाग-घाट सड़क की घोषणा, ग्रामीणों की मुराद हुई पूरी

  • नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही थी भारी परेशानियां

देहरादूनः  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नन्दप्रयाग-घाट सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग कर रहे नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी कर दी।  तीरथ ने इस सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा कर दी। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी हो गए हैं। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे।

क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बातया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने समस्या का समाधान कर, थराली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले नंदप्रयाग से घाट बाजार तक की सड़क को डेढ लेन करने की घोषणा कर दी है।

 मुख्यमंत्री ने कहा , मेरे लिये जनता सबसे बढ़कर 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिये जनता सबसे बढ़कर है। जो जनता चाहेगी और जो जनता के हित में होगा वह किया जाएगा। जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जनपद चमोली के नंद्रप्रयाग घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं। मार्च महीने में गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के मध्य शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा भवन पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.