कैट योगा का जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर की इंस्टाग्राम पर पोस्ट

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर योगाभ्यास करती एक पोस्ट शेयर किया है। जैकलीन इस वीडियो में योग करती दिखाई दे रही हैं, वहीं उनकी बिल्ली कभी उनके आसपास, तो कभी इधर-उधर घूमती नजर आ रही है।इस वीडियो क्लिप के कैप्शन में जैकलीन ने लिखा है, कैट योगा।

कैट योगा का जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर की इंस्टाग्राम पर पोस्ट इन दिनों जैकलीन के पास कई सारी फिल्में हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रामसेतु’ और ‘बच्चन पांडे’ का हिस्सा हैं। इसके अलावा, वह सलमान खान की फिल्म ‘किक 2’ में भी दिखाई देने वाली हैं। जैकलीन को रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सर्कस’ और सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ ‘भूत पुलिस’ में भी देखा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.