दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 1 हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते में भी जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों से सलाह-मशविरा किया और आम राय एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थी, इसलिए लॉकडाउन 31 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए बढ़ाया जाएगा।

हालांकि आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है।  पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5 फीसदी के भी नीचे चली गई है और इस दौरान दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।

आपको बता दे कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर मई के शुरूआत में ही लॉकडाउन लगाया गया था जिसे हफ्ते दर हफ्ते बढ़ाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.