After Header-1

शाहरुख के साथ काम करेंगी तापसी

मुंबई:  राजकुमार हिरानी की फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख खान ने एक फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म से पहले तापसी पन्नू, शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘बदला’ में काम कर चुकी है। फिल्म में तापसी के साथ लीड रोल में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। तापसी पन्नू इन दिनों रश्मि रॉकेट , हसीन दिलरुबा, शाबाश मिठू और लूप लापेटा जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.