लद्दाख से शूटिंग करके लोटै अमिताभ 

नयी दिल्ली: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा है। बर्फीली हवाओं ओर बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, कश्मीर और लद्दाख में बेहद ही हाल बुरा है, वहां तो कई जगहों पर तापमान माइनस के कई डिग्री नीचे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है लेकिन सोचिए अगर इस मौसम में वहां केवल शूट के लिए जाए तो उसे आप केवल यही कहेंगे ना कि वाकई में आप तो बहुत बहादुर हैं, तो सुनिए ये बहादुरी का बड़ा काम किया है आपके चहेते अमिताभ बच्चन ने। लद्दाख में माइनस 33 डिग्री ठंड से हुआ अमिताभ का सामना मालूम हो कि 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन हाल ही में लद्दाख ट्रिप से वापस आए हैं, जहां का तापमान माइनस 33 डिग्री था। अमिताभ ने खुद ही वहां के ट्रिप की फोटो शेयर की है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी चकित हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.