नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर

नई दिल्ली:  नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।आईटीबीपी और बीएसएफ में हजारों पदों पर नियुक्तियां जल्द की जाएंगी। ये नियुक्तियां कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से की जाएंगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगेआयोग के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 15 मार्च 2021 को जारी किया जाएगा।नोटिफिकेशन में आईटीबीपी और बीएसएफ पदों पर भर्तियों के लिए डिटेल्स दिया जाएगा। पिछले वर्ष जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए 55 हजार पदों पर भर्तियां की गई थी। वहीं, इस भर्ती के जरिए आईटीबीपी और बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के 3 हजार पदों पर भर्तियां हुई थी। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, स्पेशल सुरक्षा बल, नेशनल इंस्टीविगेशन एजेंसी, असम राइफल सहित अन्य फोर्स में की जाएंगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इन पदों पर भर्तियों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि उनकी आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.