After Header-1

कोविड-19: तीन दिन में चार लाख से अधिक लोगों को लगा टीका

नयी दिल्ली : देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के प्रारंभिक तीन दिनों में पौने चार लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक प्राथमिकता वाले समूह में शामिल 3.81 लाख से अधिक लोगों का अब तक टीकाकरण किया जा चुका है। कोरोना का टीका लगने के बाद अब तक 580 लोगों में दुष्प्रभाव की सूचनाएं हैं जबकि दो लोगों को वैक्सीन की डोज दिये जाने के बाद हृदयसंबंधी विकार उत्पन्न होने के कारण मौत हो गयी। मुरादाबाद में एक 52 वर्षीय व्यक्ति और कर्नाटक में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत की हालांकि वैक्सीन से होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देश में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन को विकसित करने के लिए वैज्ञानिक समुदाय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारत की प्रतिभा और दक्षता का उदाहरण निरूपित किया था। सरकार ने आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की ‘कोविशिल्ड’ और भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सिन’ को मंजूरी दी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.