जन आंदोलन बनेगा कोरोना टीकाकरण अभियान : मंगल

पटना:  बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित कर राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा। श्री पांडेय ने कहा कि 08 जनवरी को राज्य के प्रत्येक जिले में तीन स्थानों पर कोरोना टीके के दूसरे चरण का ड्राई रन होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन के साथ आज हुई वीडियो कांफ्रेंंसग में शुक्रवार को होने वाले ड्राई रन को लेकर की गई तैयरियों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगे होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री के आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित कर राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.