After Header-1

राष्ट्रपति चुनाव की असंवैधानिकता को दर्शाने वाले : ट्रंप

वाशिंगटन:  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि निकट भविष्य में ऐसे और मुकदमें दायर हो किये जा सकते हैं जो नवंबर में हुये राष्ट्रपति चुनाव की असंवैधानिकता को साबित करेगा।  ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश भर में कई मुकदमें दायर किये जा रहे हैं। ये मुकदमें हमने नहीं बल्कि उन लोगों ने दायर किये हें जिनके साथ बहुत ज्यादा दुर्व्यवहार हुआ है। कई बड़े मुकदमें जल्द ही दायर किये जाएंगे जो 2020 के चुनाव की असंवैधानिकता और चुनाव परिणाम को बदलने के लिए किये गये कामों को दर्शाएंगे। समर्थकों ने मतों की गिनती में अनियमितताओं का दावा करते हुये पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, एरिजोना, नेवादा और मिशिगन समेत विभिन्न राज्यों में कई मुकदमें दायर किये हैं। अमेरिकी मीडिया का दावा है कि तीन नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने जीत हासिल की है। श्री बिडेन भी अपनी जीत की घोषणा करते हुये राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। चुनाव परिणाम अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं किये गये हैं और श्री ट्रंप का दावा है कि उन्होंने जीत हासिल की है लेकिन धोखाधड़ी से उन्हें हराया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.