After Header-1

नीतीश को राजग विधायक दल का नेता चुना गया

पटना : नीतीश कुमार को एक बार फिर राजग विधायक दल का नेता चुन लिया गया । मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में राजग के चारों घटक दल भाजपा, जदयू हम और वीआईपी के नव निर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की आज हुई संयुक्त बैठक में राजग विधायक दल के नेता के तौर पर श्री नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी। श्री कुमार बिहार में राजग की एक बार फिर बनने वाली नई सरकार में मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में चारों दलों के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ, बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के अलावा पार्टी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे । इससे पूर्व जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की संयुक्त बैठक में श्री नीतीश कुमार को पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया । बाद में राजग की बैठक के दौरान ही रक्षा मंत्री राजनाथ ने भाजपा विधानमंडल दल के नेता के रूप में श्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर तारकिशोर प्रसाद और उप नेता के तौर पर रेणु देवी के नाम की घोषणा की । राजग विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री कुमार राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। कल ही श्री नीतीश कुमार के सातवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की भी संभावना है।

नीतीश ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

राजग के नेता नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया ।  नीतीश कुमार ने राज्यपाल श्री फागू चौहान को राजग के चारों घटक दल की ओर से दिए गए समर्थन का पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.