After Header-1

15 को राजग की बैठक में नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर

पटना : बिहार में राजग के विधानमंडल दल की बैठक 15 नवंबर को होगी और उसमें नए मुख्यमंत्री के तौर पर  नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राजग के चारों घटक दल के नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 15 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग के विधानमंडल दल की बैठक होगी और उसमें नेता के चयन के साथ ही अन्य सारी चीजें तय होगी । श्री कुमार ने कहा कि बैठक में निर्णय होने के बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया जाएगा ।मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी गई है और उसके बाद अधिसूचना जारी हो गई है । वर्तमान में जो विधायक हैं वे अब 16वीं विधानसभा के सदस्य नहीं हैं । इसलिए, आज मंत्रिमंडल की बैठक जरूरी है । बैठक में जो भी निर्णय लिए जाएंगे और जो सिफारिश की जाएगी उसकी जानकारी बाद में मीडिया को दे दी जाएगी । मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक में 16वीं बिहार विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की जाएगी । 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.