After Header-1

अफगानिस्तान में 12 तालिबान आतंकवादी ढेर, आठ घायल

काबुल: अफगानिस्तान के उरजगान प्रांत में सेना के विशेष अभियान के दौरान कम से कम 12 तालिबान आतंकवादी मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये। सेना की 205वीं (अटल) कोर ने गुरुवार को बताया कि प्रांत के तारिनकोट तथा गिजाब जिलों में बुधवार की रात यह अभियान चलाया गया जिसमें 12 आतंकवादी मारे गये तथा आठ अन्य घायल हो गये। तालिबान समूह ने इस घटना को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। गौरतलब है कि अफगान सेना और तालिबान के बीच पिछले तीन महीनों से उरजगान के गिजाब और डीह रउद जिलों में लड़ाई चल रही है। तालिबान अफगान बलों से कुछ क्षेत्रों को अपने कब्जे में करने में कामयाब रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.