After Header-1

नीतीश सरकार के इन मंत्रियों को देखना पड़ा हार का मुँह

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लगभग एक दर्जन मंत्रियों को भी हार का मुँह देखना पड़ा है। नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह हथुआ से चुनाव हार गए। राजद उम्मीदवार राजेश कुमार ने रामसेवक को करीब 30 हजार मतों के अंतर से पराजित किया।आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय भी चुनाव हार गये हैं।उन्हें राजद के भारतभूषण मंडल ने लौकहा से पटखनी दी। जदयू नेता और बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा को राजद उम्मीदवार सुदय यादव ने जहानाबाद में हराया है।रोहतास जिले की दिनारा सीट से राज्य के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें राजद के विजय कुमार मंडल ने हराया जिन्हें कुल 59,541 वोट मिले जबकि 51,313 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर लोजपा उम्मीदवार और भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह रहे। जयकुमार सिंह 27,252 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और नीतीश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी ने 6 हजार वोटों के अंतर से हराया।बिहार सरकार में परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला को राजपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने करीब 20 हजार वोटों के अंतर से हराया।  वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री फिरोज अहमद को सिकटा सीट पर भाकपा-माले के बृजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने करीब 13 हजार मतों के अंतर से पराजित किया। राज्य सरकार में मंत्री एवं जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार को जमालपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार सिंह ने करीब चार हजार मतों से पराजित किया। परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला को राजपुर सीट पर कांग्रेस के विश्वनाथ राम ने करीब 20 हजार वोटों के अंतर से हराया। राज्य के मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ब्रजकिशोर बिंद को चैनपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी जमा खान ने 24 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.