रबादा के सिर सजी पर्पल कैप

दुबई: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब तो नहीं जीत पायी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने एक सत्र में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैच जीत ली। दिल्ली को मंगलवार को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पर्पल कैप के लिए रबादा और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला था। फाइनल से पहले रबादा के 29 विकेट और बुमराह के 27 विकेट थे। बुमराह दिल्ली की पारी में चार ओवर में 28 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। दिल्ली की पारी समाप्त होते ही रबादा का पर्पल कैप जीतना तय हो गया था। रबादा ने मुंबई की पारी में 32 रन पर एक विकेट लिया और अपने विकेटों की संख्या 30 पहुंचा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.