After Header-1

वाराणसी को प्रधानमंत्री ने दिया 620 करोड़ का ‘दिवाली उपहार’

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री ने  वाराणसी को  विकास परियोजनाओं का ‘दिवाली उपहार’ दिया । मोदी नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करीब 620 करोड़ रुपये की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 30 योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास के बाद कहा कि इससे चौतरफा विकास के रास्ते खुल गये हैं । उन्होंने कहा कि सड़क, हवाई एवं जल मार्गों के अलावा बिजली और स्वास्थ्य जैसी लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने से लेकर पर्यटन एवं उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया है। इस वजह से वाराणसी पूर्वांचल ही नहीं,पूर्वी भारत का एक प्रमुख केंद्र के रुप में उभरा है। स्वास्थ्य क्षेत्र की सुविधाओं खासकर, कैंसर जैसी जानवेला बीमारियों के इलाज की सुविधाओं के कारण वाराणसी स्वास्थ्य सेवाओं का ‘हब’ बन गया है। अब लोगों को इसके इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ता है। उन्हें महामना कैंसर इंस्टीट्यूट या होमी भाभा कैंसर संस्थान में इलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। श्री मोदी ने भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में ‘लाइट एंड साउंड शो’,संपूर्णनंद स्टेडियम में सुविधाओं के अलावा कृषि एवं सड़क समेत करीब 220 करोड़ रुपये की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने खिड़किया घाट का विकास, बेनिया बाग में पार्किंग स्थल, दशाश्वमेध घाट पर्यटन विकास से जुड़ी करीब 400 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने बॉस्केट बॉल की अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी प्रशांति, गृहिणी निलिमा मेहता एवं व्यवसायी विपिन कुमार अग्रवाल से वीडियो कॉफ्रेंंिसग के जरिये संवाद कर वाराणसी के विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी के इस वर्चुअल उदघाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के मद्देनजर पंडित दीन दयाल हस्तकला संकुल, दशाश्वमेध घाट, शूलटंकेश्वर घाट, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सर्किट हाउस एवं आयुक्त सभागार समेत छह प्रमुख स्थानों पर बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन लगायी गई थी। इस व्यवस्था से पांच हजार से अधिक लोग बैठकर सीधा प्रसारण देखने पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एवं वाराणसी प्रभारी आशुतोष टंडन ,पर्यटन राज्मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी एवं रविन्द्र जायसवाल समेत अनेक विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.