After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा…

इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब देश के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार को…
Read More...

‘अश्वघोष स्मरण काव्यांजलि’ में कवियों, साहित्यकारों का लगा जमावड़ा

देहरादून । हिन्दी के मूर्धन्य कवि स्व. अश्वघोष की प्रथम पुण्य तिथि दिनांक 26 अक्टूबर, 2025 को ओएनजीसी ऑफिसर्स क्लब, देहरादून में उनके परिवार द्वारा आयोजित ‘अश्वघोष स्मरण काव्यांजलि’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध चित्रकार एवं ग़ज़लकार श्री विज्ञान व्रत ने की तथा…
Read More...

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस” — राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए “ग्रीन सेस” लागू करने की घोषणा की है। यह सेस अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर वसूला जाएगा, जिससे प्राप्त धनराशि वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित अवसंरचना और स्मार्ट…
Read More...

“हिमालय बचाओ, सोनम वांगचुक को आज़ाद करो” — देहरादून में सैकड़ों लोगों ने भरी हुंकार

देहरादून। लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन हुआ। “सोनम वांगचुक रिहाई मंच” के बैनर तले आयोजित इस धरने में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धरना स्थल पर…
Read More...

सांसद नरेश बंसल बोले — “मन की बात” राष्ट्र निर्माण की प्रेरक आवाज है

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, रुड़की में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद…
Read More...

विजिलेंस का छापा: रिश्वत लेते पकड़े गए वनकर्मी, विभाग ने तुरंत किया निलंबन

चंपावत। रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप में पकड़े गए दो वनकर्मियों पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह, जो वर्तमान में चंपावत वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, ने दोनों आरोपितों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने उनकी जगह नए कर्मचारियों…
Read More...

उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम घोषित, जानिए किसे मिली कप्तानी की कमान!

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) ने बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2025-26 के लिए राज्य की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जगह दी गई है। भूमि उमर को कप्तान और कनिका को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन प्रक्रिया में राज्यभर की…
Read More...

डा. धन सिंह रावत की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग में पदोन्नति आदेश जारी, जानिए किसे मिला नया…

देहरादून। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति आदेश आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की है। आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्व भी…
Read More...

जीवनदीप आश्रम में जिलाधिकारी को मिला आशीर्वाद और सम्मान, देखें किसने किया स्वागत!

रुड़की। तहसील दिवस का कार्य पूरा करने के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम शेट (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र…
Read More...

सर्वधर्म सम्भाव की मिसाल: पंडित अंकित वत्स ने पत्रकार इमरान देशभक्त को किया सम्मानित!

रुड़की। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समिति के अध्यक्ष पंडित अंकित वत्स ने उन्हें प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पंडित अंकित वत्स ने कहा कि “इमरान देशभक्त वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म सम्भाव…
Read More...