रुड़की। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समिति के अध्यक्ष पंडित अंकित वत्स ने उन्हें प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित अंकित वत्स ने कहा कि “इमरान देशभक्त वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म सम्भाव की भावना को जीवंत करते हुए निरंतर समाजसेवा में जुटे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है।”
इस अवसर पर इमरान देशभक्त को राधे-राधे पटका और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए इमरान देशभक्त ने कहा कि “मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि हर धर्म का आदर किया जाए। इस्लाम भी हमें यही सिखाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करें और समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाएं।”
समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया।