सांसद नरेश बंसल बोले — “मन की बात” राष्ट्र निर्माण की प्रेरक आवाज है

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, रुड़की में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 127वें एपिसोड में राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवा जागरूकता जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के ये संदेश केवल भाषण नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले प्रेरक सूत्र हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों की भावनाओं को जोड़ने वाला सेतु है। वहीं सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार आज हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं और वे समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे “मन की बात” के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि राष्ट्र निर्माण की भावना हर नागरिक तक पहुंचे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय अरोड़ा, डॉ. सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, आलोक गौतम, अनुज त्यागी, गीता मलिक सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.