रुड़की। तहसील दिवस का कार्य पूरा करने के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम शेट (आईएएस) और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल भी मौजूद रहे।
आश्रम पहुंचने पर जिलाधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम का निरीक्षण कर वहां के छात्रों, शिक्षकों और अध्यापिकाओं से मुलाकात की तथा शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।
इसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने जिलाधिकारी को आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र और भगवान हनुमान जी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम शेट और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को भी जीवनदीप आश्रम की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संत समाज और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद का सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ने प्रशासनिक सेवा के प्रति समर्पण और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।