After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

सियासी मैदान में निर्दलों ने खूब काम बिगाड़ा

देहरादून। चुनाव चाहे लोकसभा का हो या फिर विधानसभा का सियासी फिजां में कोई ना कोई नारा (स्लोगन) तैर ही जाता है। हर राजनीतिक पार्टी भी सियासी मैदान में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने और प्रतिद्वंदियों को चित्त करने के लिए तरह-तरह के स्लोगन तैयार करती हैं। पूर्व के चुनावों की भांति इस बार के…
Read More...

कांग्रेस ने की बदरी-केदार मंदिर समिति के गठन की शिकायत 

प्रकरण से संबंधित कम्प्यूटर व दस्तावेज आयोग को सौंपने की मांग देहरादून। आचार संहिता लागू होने के बाद शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के मामले में सरकार को बैकफुट पर लाने के बाद अब कांग्रेस ने बदरी-केदार मंदिर समिति की नियुक्तियों का मामला उठा दिया है। कांग्रेस ने इस मामले को…
Read More...

भाजपा :  अपनों से मिल रही चुनौती, विधायक उम्मीदवारी को लेकर जद्दोजहद

गोपेश्वर। भाजपा में दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान के चलते चमोली के तीनों विधायक विपक्ष से नहीं अपितु इस बार अपनों की ही चुनौती से जूझ रहे हैं। इसके चलते विधायक चुनावी समर में जाने के बजाय अपनी उम्मीदवारी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। भाजपा में हालांकि सब कुछ ठीक ठाक होने का दावा किया जाता रहा है…
Read More...

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विधानसभा चुनाव स्थगित करने से किया इनकार

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक बार फिर राज्य में विधानसभा चुनाव स्थगित करने से इनकार कर दिया है। साथ ही भारत जैसे विशाल देश में चुनाव कराने को लेकर केन्द्रीय चुनाव आयोग की सराहना भी की है। अदालत ने वरिष्ठ नागरिकों को टीके की बूस्टर डोज घर में उपलब्ध कराने को कहा है।  कार्यवाहक मुख्य…
Read More...

निर्वाचन आयोग का डंडा, शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों की वापसी के आदेश

देहरादून। शिक्षा विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग के बड़े खेल पर विपक्ष के तेवरों ने पानी फेर दिया है। विपक्ष की मांग पर निर्वाचन आयोग की भृकुटि तनी तो शासन के अफसरों ने खुद को इस जंजाल से दूर रखने में ही बेहतरीन समझी। पूरे प्रकरण के बाद शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने 7 जनवरी को जारी आठ…
Read More...

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवाण को अदालत से नहीं मिला राहत

नैनीताल। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पद से हटाये गये उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवाण को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिल पायी। अदालत ने सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने इस मामले में सरकार से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।…
Read More...

किशोर पर कांग्रेस का एक्शन, सभी पदों से हटाया

भाजपा नेताओं से गुप्त मुलाकात के बाद हरकत में आयी कांग्रेस देहरादून। कुछ दिन पहले रात के अंधेर में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व महामंत्री संगठन अजय कुमार से मुलाकात के बाद आज कांग्रेस ने चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। साथ ही किशोर…
Read More...

निशंक से मिलकर संतुष्ट हुए पार्षद,वापस लेंगे इस्तीफ़ा

देहरादून। रुड़की नगर निगम के मेयर  गौरव गोयल और उनके साथ 16 पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डॉ निशंक ने उनकी समस्याओं को सुनकर  हर स्तर पर समाधान का अश्वासन…
Read More...

देहरादून में तीसरी लहर!

सुशील उपाध्याय वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर फरवरी में आएगी, लेकिन लगता है, देहरादून में तीसरी लहर आ गई है। एक जनवरी के आंकड़ों से तुलना करें तो 12 दिन में कोरोना के मामले 13 गुना हो गए हैं। और 40 दिन पहले की तुलना में 30 गुना हो चुके हैं। यहां 11 जनवरी को लगभग…
Read More...

उत्तराखण्ड : गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून जनपद में एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक हिमाचल पुलिस का सहायक उप निरीक्षक है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि जिले के थाना चकराता चकराता अंतर्गत, टिकरधार नामक स्थान…
Read More...