After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

राज्यपाल से मिले दीपेंद्र चौधरी, नई जिम्मेदारी पर मिला बड़ा संदेश

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के नवनियुक्त आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और आयोग के दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने की अपेक्षा जताई।…
Read More...

आईआईएम काशीपुर में ‘नवयुग 2026’ का मंथन, AI से बदलेगा BFSI सेक्टर का भविष्य

काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में 5 सितंबर 2026 को प्रमुख सेक्टर कॉन्क्लेव ‘नवयुग 2026: रीइन्वेंटिंग बीएफएसआई’ का सफल आयोजन किया गया। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी एवं संगठनात्मक बदलावों पर केंद्रित इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के वरिष्ठ…
Read More...

एकेश्वर में जनता की समस्याओं पर महाराज का एक्शन, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

एकेश्वर (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड एकेश्वर (पणखेत) स्थित ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग की ओर से आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करने के साथ…
Read More...

जातिवादी राजनीति पर तीरथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- देवभूमि की छवि खराब करने की कोशिश

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक समरसता और सौहार्द की परंपरा को प्रभावित करने की कोशिश देवभूमिवासियों के साथ…
Read More...

अल्मोड़ा भाजपा ने बनाई बड़ी रणनीति, अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ और ‘अंत्योदय’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज…
Read More...

देहरादून में सजे पारंपरिक गहने, सीएम धामी ने बताई ‘लोकल टू ग्लोबल’ की राह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में सर्राफ मंडल देहरादून की ओर से आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर को करीब से देखा। मुख्यमंत्री ने…
Read More...

मुख्यमंत्री आवास घेराव की तैयारी तेज, परेड ग्राउंड पहुंचीं कुमारी सैलजा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं…
Read More...

बारिश ने बिगाड़ा पहाड़ की थाली का स्वाद, मंडियों से गायब हुई लोकल सब्जियां

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई पर दिखाई देने लगा है। पहाड़ों से आने वाली स्थानीय और जैविक सब्जियों की आवक मंडियों में तेजी से घट गई है। दूसरी ओर, बाहर से मंगाई जा रही सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पहाड़ की पहचान माने जाने वाले मंडुवा,…
Read More...

उत्तराखंड के मीठे सेब पर बारिश की मार, हजारों टन फसल बर्बाद

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तराखंड में इस बार लगातार हुई बारिश ने पहाड़ों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सेब कारोबार को बड़ा झटका दिया है। राज्य के कई इलाकों में हजारों टन सेब खेतों और बागानों में ही खराब हो गया। भूस्खलन से कई बाग उजड़ गए, पेड़ मलबे में दब गए और सड़कें बंद होने के कारण तैयार फसल…
Read More...

माउंट त्रिशूल की कठिन चढ़ाई पर निकले सेना के सैपर, 7,120 मीटर पर होगी परीक्षा

देहरादून। भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स ने गढ़वाल हिमालय की ऊंची और चुनौतीपूर्ण चोटी माउंट त्रिशूल पर पर्वतारोहण अभियान शुरू कर दिया है। रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर से अभियान दल को औपचारिक रूप से रवाना किया गया। करीब 7,120 मीटर यानी 23,360 फीट ऊंचे माउंट त्रिशूल की चढ़ाई को…
Read More...