After Header-1

अल्मोड़ा में जल संकट को लेकर अलर्ट प्रशासन, पेयजल व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और चल रही पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पहले से ही ठोस कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम अंशुल सिंह ने पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जल स्रोतों और आपूर्ति लाइनों की नियमित जांच की जाए। किसी भी क्षेत्र से पेयजल से जुड़ी शिकायत मिलने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत, वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान और टैंकर व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.