गोविंद नगर कूड़े का पहाड़ हटाने की कवायद शुरू
शासन को भेजी गई साढ़े सात करोड़ रुपए की डीपीआर -मंजूरी मिलते ही एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन
कूड़े की निस्तारण प्रक्रिया होगी शुरू
ऋषिकेश: जिस मुद्दे पर पिछले 15 सालों की राजनीतिक बिसात बिछाई जाती रही उसका निस्तारण नए वर्ष में होने जा रहा है। बात हो रही है गोविंद नगर स्थित कूड़े के पहाड़ की। नए साल में शहर के इस नासूर को खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम ने साढ़े सात करोड़ का डीपीआर शासन को भेजा गया है। गोविंद नगर से कूड़े का पहाड़ हटाने की कोशिशें नई नहीं हैं। वर्ष 2018 में नगर निगम गठित होने के बाद से अब तक अनगिनत कोशिशें हुईं। फिलहाल इस बार ठोस पहल होती दिख रही है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि शासन को साढ़े सात करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू के8 जायेगी। नगर आयुक्त के मुताबिक समस्त औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लिगेसी वेस्ट को मौके पर ही निस्तारित किया जायेगा। कुल एक लाख 30 हजार मीट्रिक टन कूड़ा हटाने के बाद शहर को साफ आबोहवा मयस्सर हो सकेगी।
इनसेट
-इवी चाजिर्ंग स्टेशन, पेड पाकिर्ंग और नए बस स्टॉप से शहर होगा व्यवस्थित
नए साल में शहर 10 स्थानों पर ईवी चाजिर्ंग स्टेशन से भी लैस हो जायेगा। ये ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में अहम पहल साबित होगा। इसके अलावा शहर के 12 स्थानों पर नए बस स्टॉप भी बनाए जाने की योजना है। इसके लिए संयुक्त सव्रे भी हो चुका है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ये दोनों ही प्रोजेक्ट शहर के व्यस्ततम इलाके बडोनी चौक, योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप, पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस, सीमा डेंटल, शहीद गेट, बालाजी बगीचा के समीप स्थापित होंगे। इसके अलावा करीब 250 स्मार्ट वेंडिंग बाजार भी बनने हैं। ये भी उपरोक्त लोकेशन पर ही स्थापित होने हैं।