अंकिता भंडारी हत्याकांड खुलासे को कांग्रेस का जुलूस प्रदर्शन

गौचर।अंकिता भंडारी मामले की सीबीआई जांच तथा वीआईपी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता 11 बजे के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस चौकी के समीप प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल का इंतजार करते रहे। उनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणोश गोदियाल जिंदाबाद और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए।

जुलूस मुख्य बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक गया। इस अवसर पर मामले की सीबीआई जांच करो, गट्टू बटू, भट्टू कौन है सरकार क्यों मौन है। अंकिता मह शमिर्ंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, थराली के पूर्व विधायक जीतराम, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगराध्यक्ष जगदीश कनवासी, अजय किशोर भंडारी, जोशीमठ के पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, पालिका सभासद गौरव कपूर, विनोद कनवासी, पूरण सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.