प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम उद्बोधन : आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा कदम

डॉ रवि शरण दीक्षित

एसोसिएट प्रोफेसर

वैश्विक परिदृश्य में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब पूरा विश्व भारत की प्रगति को देख रहा है और उस अर्थव्यवस्था में भागीदारी करना चाहता है परंतु आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के लिए यह आवश्यक है कि भारत स्वदेशी को बढ़ावा दे
भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए नई पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म्स कल से लागू हो रहे हैं,नवरात्रि शक्ति पर्व की उपासना से आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित किया जिसमे कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स भारत की प्रगति को तेज करेंगे और कारोबार की सरलता में और सहायक होंगे तथा हर राज्य और तेजी से प्रगति करेगा और विकास के लक्ष्य को प्राप्त करेगा

2017 से शुरू हुए भारत के जीएसटी रिफॉर्म्स तत्कालीन परिस्थितियों में एक बहुत बड़ा कदम उठा था जिसने कर के सरलीकरण की प्रक्रिया को समाज के सामने प्रस्तुत किया था

विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि इस तरह की व्यवस्था को लागू किया जाए जिससे बाजार में बेचना और खरीदना सरलता से हो सके, सदा साथ ही साथ बाजार में धन भी पड़े

इसमें लघु उद्योग, मध्य और कुटीर उद्योग माहिती भूमिका निभाएंगे जो राष्ट्र की प्रगति में सहायक भी बनेंगे इसी के साथ-साथ स्व की भावना से प्रेरित होकर देश के आमजन से अपील की केवल स्वदेशी सामान को खरीदने रखें और बेचे और स्वदेशी चिंतन को आगे बढ़े जो भारत की प्रगति में सहायक भी होगा तथा राज्य सरकारी से भी अपील की है कि वह स्वदेशी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को प्रमोट करें तथा निवेश के लिए समुचित माहौल बनाएं जिससे कि एक भारत अपने प्रगति के उच्च मानक को प्राप्त कर सके ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.