After Header-1

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार की तीखी आलोचना की

Rahul Gandhi- Priyanka Gandhi Vadraराहुल गांधी- प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि देश के युवा सरकार से नौकरी मांग रहे हैं लेकिन उन्हें अपमान और बेरोजगारी दी जा रही है। श्री गांधी और श्रीमती वाड्रा ने  ‘छात्र चाहते हैं नौकरी’ अभियान के दौरान सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि देश के जिन युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था उन युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है। सोशल मीडिया पर ‘छात्र मांगे नौकरी’ अभियान के तहत श्री गांधी ने ट्वीट किया  लेकिन सरकार दे रही है-पुलिस के डंडे,वॉटर गन की बौछार, राष्ट्रविरोधी होने का टैग और बेरोजगारी।श्रीमती वाड्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले देश में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज रोजगार की स्थिति यह है -बेरोजगारी पिछले 45 साल के चरम पर है, 28 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं, भर्ती, इम्तिहान, परिणाम और ज्वाइंनिग का नामोनिशान नहीं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने इससे पहले राज्य की योगी सरकार पर हमला किया और कहा,‘‘ विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार, ट्विटर पर बांटे नौकरी, युवा को किया दरकिनार। योगी जी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है। उत्तर प्रदेश के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था मगर लाखों पद खाली पड़े हैं। युवा भर्तियों, परिणामों और ज्वाइंनिग का इंतजार करते-करते परेशान हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.