दिल्ली-देहरादून शताब्दी में लगी भीषण आग

लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टला

दिल्ली से देहरादून जा रही Shatabdi Express शताब्दी एक्सप्रेस  में आज बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन की एक बोगी अचानक आग की लपटों में घिर गई। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच में करीब 12:00 बजे के आसपास रायवाला व कांसरो के बीच आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।  शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी। तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया। रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग हो गये।घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम एन एन सिंह समेत अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच गए। मुरादाबाद से डीआरएम भी जाएंगे। आग कैसे लगी। यह अभी साफ नहीं हुआ है। कोच में जब आग लगी तब 35 यात्री सवार थे। जिन्हें मौके पर ही अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया। डीसीएम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित है। सभी को देहरादून पहुंच दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.