After Header-1

निर्माण से पहले ही प्रोजेक्ट का उद्घाटन, आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज

मुंबई। उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने निर्माण से पहले ही एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर की रात में अवैध तरीके से आदित्य ठाकरे और अन्य नेताओं ने ब्रिज को खोल दिया था। आदित्य ठाकरे के साथ, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मुंबई के NM जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि आदित्य ठाकरे ने लोअर परेल के डीलाइड रोड ब्रिज का उद्घाटन किया था, हालांकि बीएमसी के अधिकारियो का कहना है कि ब्रिज का काम अभी बाकी है और उससे पहले ही ब्रिज को खोल दिया।

आरोप है कि इन लोगों ने बिना अनुमति के ही लोअर परेल में स्थित डेलिस्ले ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। बीएमसी अफसरों ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। इसमें कहा गया कि ब्रिज का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, इसके बावजूद आदित्य ठाकरे और उनके साथियों ने 16 नवंबर को पुल का उद्घाटन कर दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.