After Header-1

हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेगी नौकरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (  West Bengal) कैबिनेट ने जुलाई में हुए पंचायत चुनावों के दौरान राजनीतिक झड़पों में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “कैबिनेट ने प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को होम गार्ड की नौकरी देने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee) ने जुलाई में घोषणा की थी कि राजनीतिक झड़पों में मारे गए 19 लोगों में से प्रत्येक के परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। राज्य सरकार पहले ही पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर चुकी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.