After Header-1

ओपन एआई ने अपने मुख्य सीईओ हटाया

सैन फांसिस्को। कृत्रिम मेधा (AI ) पर आधारित मंच चैटजीपीटी का निर्माण करने वाली कंपनी ओपन एआई ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ ओपन एआई का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर अब बोर्ड को भरोसा नहीं है।’’ ओपन एआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.