After Header-1

नक्सल प्रभावित गया जिले में सुरक्षा बलों की मिली बड़ी सफलता, 83 आईईडी बरामद

Security forces सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में 83 आईईडी को बरामद किया गया है। सीआरपीएफ सूत्रों ने  बताया कि बल के 159 बटालियन और कोबरा के जवानों की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान गया जिले के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के द्वारा ढक पहाड़ी सागरपुर एवं खाजोतिया जाने वाले रास्तों एवं सागरपुर गांव में 1.5 किलोमीटर दक्षिण एवं ढकपहाड़ी गांव से 1.4 किलोमीटर उत्तर पूर्व और औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में लगभग 150 मीटर में लगाए गए कुल 83 बारूदी सुरंग को बरामद कर नष्ट कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से लगाए गये इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सीरीज में लगाया गया था ताकि सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया जा सके। यदि इस योजना में नक्सली सफल होते तो सुरक्षा बलों को काफी नुकसान उठाना पड़ता। आईईडी का वजन बीस, दस और पांच किलोग्राम के बीच था। बारूदी सुरंगों को कोबरा एवं सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्तों के द्वारा नष्ट करने के दौरान सीआरपीएफ के (पुलिस उपमहानिरीक्षक, गया) 205 कोबरा एवं 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट डॉ निशित कुमार और गया के पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजेश कुमार भी सुरक्षा बलों के साथ उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.