After Header-1

रूस ने बराक ओबामा समेत 500 अमेरिकी नागरिकों पर लगा प्रतिबंधित

मास्को। रूस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत 500 अमेरिकी नागरिकों को रूस में प्रवेश करने पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंधित लगा दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई काली सूची में शामिल लोगों में महत्वपूर्ण व्यक्ति, अधिकारी, सांसद, विशेषज्ञ और सैन्य-औद्योगिक कंपनियों के प्रमुख शामिल हैं।

रूस ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध जो बाइडेन प्रशासन द्वारा बार-बार लगाए गए रूसी विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में पेश किया गया है। मंत्रालय ने कहा, “अमेरिका के लिए यह सीखने का सही समय है कि रूस के खिलाफ एक भी शत्रुतापूर्ण हमले को बिना कड़ी प्रतिक्रिया के नहीं छोड़ा जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.