Browsing Tag

Russia

रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, जापान और अमेरिका में सुनामी अलर्ट

कामचटका (रूस)। रूस के पूर्वी तटीय क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता 8.7 मैग्नीट्यूड मापी गई है। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह भूकंप बीते कई दशकों में इस क्षेत्र…
Read More...

सैकड़ों ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से बमबारी, 6 लोगों की मौत

कीव/मॉस्को: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर व्यापक और भीषण हमला किया है। रूसी सेना ने सैकड़ों ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया, जिससे भारी तबाही हुई है। इस हमले में छह लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला तीन वर्षों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त…
Read More...

आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत को मिला रूस का साथ

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन ने मोदी से यह भी कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का…
Read More...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय रूस दौरा आज से

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर आज मॉस्को रवाना होंगे। इस दौरान 10 दिसंबर को मॉस्को में राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता…
Read More...

रूस की यूक्रेन पर हमला कर कुर्स्क पर नियंत्रण की तैयारी

वाशिंगटन। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर कुर्स्क क्षेत्र में नियंत्रण की सामरिक तैयारी की है। अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि रूस ने 50,000 सैनिकों को इकट्ठा किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रूस की सेना ने उत्तर कोरिया के सैनिकों सहित 50,000 सैनिकों की बड़ी टुकड़ी इकट्ठी की है।…
Read More...

BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी रूस के लिए रवाना, कई नेताओं से मिलेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली से कज़ान, रूस के लिए प्रस्थान किया। वहां पहुंच कर मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और विश्व के कई नेताओं से अलग अलग मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…
Read More...

रूस में MI-8 हेलिकॉप्टर लापता, 22 यात्री थे सवार, ज्वालामुखी के निकट से भरी थी उड़ान

मास्को। रूस के पूर्वी इलाके में एक हेलीकॉप्टर शनिवार को अचानक से लापता हो गया है। लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट…
Read More...

पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर पर रूस का कब्जा, 53 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

मॉस्को। रूस पर यूक्रेन के ताजा हमलों के बीच रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन पर कब्जा कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में जालिजने टाउन पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ…
Read More...

युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया  और रूस एक-दूसरे को सैन्य सहायता प्रदान करेंगे 

सियोल। (एपी) रूस और उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच हुए नये समझौते के तहत दोनों देशों में से किसी पर भी हमला होने की सूरत में दोनों देश एक दूसरे को तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेंगे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। उत्तर कोरिया…
Read More...

चीन-रूस के बाद भारत ने 23.4 करोड़ वैक्सीन का किया निर्यात 

नयीदिल्ली । चीन और रूस के बाद भारत कोविड टीकों ( Covid Vaccines)का तीसरा बड़ा निर्यातक बन गया है। विदेश मंत्रालय (MEA ) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने जनवरी 2021 से जून 2023 तक 30.1 करोड़ कोविड टीके की खुराक का निर्यात किया है।इसमें से कुल 77 फीसदी यानी 23.4 करोड़ कोविड टीके वाणिज्यिक उद्देश्य से…
Read More...