After Header-1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय रूस दौरा आज से

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8-10 दिसंबर तक तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर आज मॉस्को रवाना होंगे। इस दौरान 10 दिसंबर को मॉस्को में राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य एवं सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारत-रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद स्थित यंत्रा शिपयार्ड में भारतीय नौसेना की नई बहु-भूमिका वाली स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को कमीशन करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ रहेंगे। आईएनएस तुशील तलवार क्लास का स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है जिसे प्रोजेक्ट 11356 के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण और डिजाइन रूस ने किया है।

रूस की अपनी यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए वह ‘द टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’ जाएंगे। वे रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.