After Header-1

रूस में MI-8 हेलिकॉप्टर लापता, 22 यात्री थे सवार, ज्वालामुखी के निकट से भरी थी उड़ान

मास्को। रूस के पूर्वी इलाके में एक हेलीकॉप्टर शनिवार को अचानक से लापता हो गया है। लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा।

सूत्रों के हवाले से बताया कि हेलिकॉप्टर झील में गिर गया। ये मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से पर्यटकों को लेकर जा रहा था। भारतीय समय के मुताबिक, हेलिकॉप्टर को 9 बजकर 30 मिनट पर बेस पर लौटना था। लेकिन, लौटकर नहीं आया। क्रू मेंबर्स से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

एजेंसी के अनुसार, माना जाता है कि इस हेलीकॉप्टर में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एमआई-8 दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसे 1960 के दशक में ‘डिजाइन’ किया गया था। इसका इस्तेमाल रूस में व्यापक रूप से किया जाता है, जहां अकसर दुर्घटनाएं होती रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी देशों और कई अन्य देशों में भी एमआई-8 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.