After Header-1

दीपावली पर पूर्व सीएम निशंक के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दी पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी विजय कॉलोनी स्थित डॉ. निशंक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच दीपावली पर्व की खुशियां साझा हुईं। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को त्योहार के अवसर पर आपसी सौहार्द और आत्मीयता के रूप में देखा गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.