After Header-1

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार, सतपाल महाराज ने बताया प्रेरणादायी

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि दौरे को अत्यंत प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के इस दौरे से प्रदेश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। साथ ही यह दौरा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखंड पहुंचना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनके आगमन और कार्यक्रमों से राज्यवासियों में उत्साह का माहौल बना है। यह दौरा प्रदेश के विकास और भविष्य की संभावनाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह का उत्तराखंड दौरा इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व देवभूमि को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास की गति को और तेज करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

महाराज ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो सका। राज्य स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति प्रदेश की जनता के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.