मुलाकात के दौरान राज्यपाल डॉ. बिसेन ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों, वन अधिकारियों के प्रशिक्षण तथा वनों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर निदेशक से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अकादमी की भूमिका और वन अधिकारियों को प्रशिक्षित करने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने राज्यपाल को अकादमी की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने अकादमी की भावी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन अधिकारियों के क्षमता विकास से जुड़े विषय प्रमुख रहे।

