सिद्धरमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान बेंगलुरु में स्टालिन, ममता, नीतीश और अखिलेश समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्थानीय कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धरमैया और शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.